अंतिम दिन 49 मामलों का निबटारा

सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत आयोजित पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत का समापन रविवार को हो गया. समापन में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश केके श्रीवास्तव उपस्थित थे. मेगा लोक अदालत में पांच दिनों में कुल 330 मामलों का निष्पादन करते हुए 34, 34,349 रुपया जुर्माना स्वरूप वसूला गया. अंतिम […]
सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत आयोजित पांच दिवसीय मेगा लोक अदालत का समापन रविवार को हो गया. समापन में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश केके श्रीवास्तव उपस्थित थे.
मेगा लोक अदालत में पांच दिनों में कुल 330 मामलों का निष्पादन करते हुए 34, 34,349 रुपया जुर्माना स्वरूप वसूला गया. अंतिम दिन रविवार को 49 मामलों का निष्पादन कर 1,80,513 रुपया जुर्माना वसूला गया. लोक अदालत में अधिकांश टेलीफोन और सर्टिफिकेट से संबंधी मामलों का निष्पादन किया गया. मामलों के निष्पादन के लिए कुल पांच बेंच का गठन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




