17,246 नये वोटर बनाये गये

Published at :24 Jul 2013 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
17,246 नये वोटर बनाये गये

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 जुलाई को सरायकेला : जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूर्ण हो गया है. आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन शाखा द्वारा इस पर तेजी से काम किया गया. इसी कड़ी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्वाचन शाखा द्वारा 25 जुलाई को किया जायेगा. […]

विज्ञापन

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 जुलाई को

सरायकेला : जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूर्ण हो गया है. आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन शाखा द्वारा इस पर तेजी से काम किया गया. इसी कड़ी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्वाचन शाखा द्वारा 25 जुलाई को किया जायेगा.

इसमें तीन विधान सभा में 17246 नये वोटर बनाये गये हैं, जबकि 10302 मतदाता का नाम सूची से हटाये गये हैं. जिले के कुल मतदाताओं में 6944 वोटरों की बढ़ोतरी हुई है. इस संबंध में निर्वाचन शाखा के बीके चौबे ने बताया की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूर्ण हो गया है. इसका प्रकाशन 25 जुलाई को होगी. मतदाता सूची पूर्णत: फोटो युक्त रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola