इमली पेड़ के नीचे कर दी गोलियों की बौछार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jul 2013 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

गोइलकेरा : कदमडीहा पंचायत के मुखिया सह आजसू के जिला सचिव जयपाल सिंह पूर्ति की मंगलवार की शाम हत्या कर दी गयी. घटना गोइलकेरा प्रखंड के कदमडीहा पंचायत की है. बताया जाता है की रात्रि करीब आठ से 8.20 बजे के करीब 20 से 25 की संख्या में आये हथियारबंद लोगों ने श्री पूर्ति को […]
विज्ञापन
गोइलकेरा : कदमडीहा पंचायत के मुखिया सह आजसू के जिला सचिव जयपाल सिंह पूर्ति की मंगलवार की शाम हत्या कर दी गयी. घटना गोइलकेरा प्रखंड के कदमडीहा पंचायत की है. बताया जाता है की रात्रि करीब आठ से 8.20 बजे के करीब 20 से 25 की संख्या में आये हथियारबंद लोगों ने श्री पूर्ति को उनके घर से बाहर बुलाया.
घर के बाहर समीप ही मौजूद इमली के पेड़ के पास बुला कर उसपर गोलियों की बौछार कर दी गयी. घटना के बाबत गोइलकेरा पुलिस ने पुष्टि की है. साथ ही नक्सली घटना की आशंका जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




