कांग्रेस अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है: अर्जुन मुंडा

Updated at : 25 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है: अर्जुन मुंडा

भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुुंडा ने किया जन संपर्क25 केएसएन 2 : जन संपर्क अभियान पर निकले अर्जुन मुंडासंवाददाता,खरसावांं खरसावां से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर चुनाव प्रचार किया तथा क्षेत्र के विकास के लिये वोट मांगा. अर्जुन मुंडा ने खूंटपानी के पुटिदा, बडागुंटिया, गाडा राजाबासा, बासाहातु, […]

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुुंडा ने किया जन संपर्क25 केएसएन 2 : जन संपर्क अभियान पर निकले अर्जुन मुंडासंवाददाता,खरसावांं खरसावां से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर चुनाव प्रचार किया तथा क्षेत्र के विकास के लिये वोट मांगा. अर्जुन मुंडा ने खूंटपानी के पुटिदा, बडागुंटिया, गाडा राजाबासा, बासाहातु, अमरई, बडाबिंज, दोपाई, पुरुणिया, कुस्तुईया व पारलोंग गांव में जाकर जन संपर्क किया. श्री मुंडा ने पिछले 10 वषार्ें में कांग्रेस ने देश के खजाने को खाली कर दिया है. लोकसभा के चुनाव में जनता ने इसका जवाब कांग्रेस को दिया. अब कांग्रेस अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है. देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाने के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनायी. अब झारखंड की बारी है. राज्य की जनता को अब भाजपा पर ही भरोसा है. नये झारखंड के निर्माण में भाजपा अहम भूमिका निभायेगी. मुंडा ने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो यहां के लोगों के सपनों को साकार करेंगे.देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार जनता के उम्मीदों को पूरा करने में जुटी हुई है. अब राज्य में भी भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में केंद्र व राज्य की सरकार मिल कर झारखंड को अब्वल बनायेंगे. मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola