नीति व नीयत देखकर करें वोट : कडि़या मुंडा

Updated at : 24 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नीति व नीयत देखकर करें वोट : कडि़या मुंडा

केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार से होगा झारखंड का विकास 24 केएसएन 4 : दौरा के क्रम में कार्यकर्ताओं के साथ गुफ्तगूं करते सांसद कडि़या मुंडासंवाददाता,खरसावां खरसावां से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिये वोट मांगने खूंटी के सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री कडि़या मुंडा खूंटपानी पहुंचे. कडि़या मुंडा ने यहां […]

विज्ञापन

केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार से होगा झारखंड का विकास 24 केएसएन 4 : दौरा के क्रम में कार्यकर्ताओं के साथ गुफ्तगूं करते सांसद कडि़या मुंडासंवाददाता,खरसावां खरसावां से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिये वोट मांगने खूंटी के सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री कडि़या मुंडा खूंटपानी पहुंचे. कडि़या मुंडा ने यहां सोमवार को प्रखंड के बडाचिरु, छोटा होडहोड, पांड्राशाली, बडाराजाबासा, कियादा, बाचोमहातु, पुरुणिया, भोया गांव में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार रहने पर विकास की गति को बल मिलता है. श्री मुंडा ने कहा कि पिछले 14 माह के शासन काल में हेमंत सोरेन ने घोषणाओं के अलावे कुछ भी नहीं किया. उन्होंने लोगों से विस चुनाव में नीति व नीयत को देख कर वोट करने की अपील की. मौके पर प्रदीप सिंहदेव, पूर्व जवाहर बानरा, उप प्रमुख श्रीबंती बोईपाई, कोकील केशरी, सुदाम हाईबुरु, सानो गोप, कांडे सुंबरुई, रमेश कुदादा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola