झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने किया गांवों का दौरा

खरसावां : खरसावां से झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने रविवार को खरसावां के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर लोगों से वोट मांगा. श्री गागराई ने खरसावां के बेहरासाही, बुढ़ीतोपा, रुद्रपुर, गुआबेड़ा, उदालखाम, बनेईकेला, सतीकुदर, देहरीडीह, कदमडीहा, पदमपुर, जोजोडीह समेत विभिन्न गांवों में जा कर लोगों से मिले. गागराई ने कहा कि जनता […]
खरसावां : खरसावां से झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने रविवार को खरसावां के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर लोगों से वोट मांगा. श्री गागराई ने खरसावां के बेहरासाही, बुढ़ीतोपा, रुद्रपुर, गुआबेड़ा, उदालखाम, बनेईकेला, सतीकुदर, देहरीडीह, कदमडीहा, पदमपुर, जोजोडीह समेत विभिन्न गांवों में जा कर लोगों से मिले. गागराई ने कहा कि जनता ने मौका दिया तो सेवक बन कर पांच साल तक जनता का सेवा करुंगा. उन्होंने कहा कि 19 साल तक विधायक रहने के बावजूद भी अर्जुन मुंडा खरसावां का अपेक्षित विकास नहीं कर सके. आज भी कई गांवों में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई जैसी मुलभूत सुविधाओं का अभाव है. उन्होंने कहा कि जनता ने मौका दिया तो समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे. मौके पर पातर हेंब्रम, ललन तिवारी, लाल सिंह बोईपाई, इंद्रो मिश्रा, डिंबु हेंब्रम, शैलेश साहू, जींगी हेंब्रम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




