भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने राजनगर में चलाया जनसंपर्क

फोटो23एसेकेल3-जनसंपर्क करते प्रत्याशी महालीप्रतिनिधि,सरायकेलाभाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने राजनगर के विभिन्न गांवों का दौर किया. दौरे में उन्होंने प्रखंड के एदल, कादल सहित कई गांवों में जा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने समस्याओं से अवगत होकर मतदाताओं से एक बार नेतृत्व का मौका […]
फोटो23एसेकेल3-जनसंपर्क करते प्रत्याशी महालीप्रतिनिधि,सरायकेलाभाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने राजनगर के विभिन्न गांवों का दौर किया. दौरे में उन्होंने प्रखंड के एदल, कादल सहित कई गांवों में जा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने समस्याओं से अवगत होकर मतदाताओं से एक बार नेतृत्व का मौका देेने का आग्रह किया .मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रत्याशी महाली ने कहा कि राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती है इसलिए भाजपा को समर्थन दें. उन्होंने कहा कि सरायकेला विस से झामुमो चार बार विधायक रहने के बावजुद अब तक राजनगर प्रखंड अपेक्षित का विकास नही कर सके हैं.जनता आज भी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं इस बार जनता बदलाव चाहती है. मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




