एसडीओ के नेतृत्व में सरायकेला जेल में चला छापामारी अभियान

फोटो19एशेकेल1-सरायकेला मंडल कारासरायकेला. सरायकेला मंडल कारा में मंगलवार देर रात एसडीओ संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी अभियान में किसी प्रकार का आपत्तिजनक समान बरामद नही हुआ. एसडीओ बेसरा के नेतृत्व में लगभग नौ बजे छापामारी अभियान चलाया गया जो 11 बजे तक चलता रहा. इस दौरान जेल के विभिन्न […]
फोटो19एशेकेल1-सरायकेला मंडल कारासरायकेला. सरायकेला मंडल कारा में मंगलवार देर रात एसडीओ संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी अभियान में किसी प्रकार का आपत्तिजनक समान बरामद नही हुआ. एसडीओ बेसरा के नेतृत्व में लगभग नौ बजे छापामारी अभियान चलाया गया जो 11 बजे तक चलता रहा. इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गयी और जेल में मोबाइल फोन सहित अन्य आपत्तिजनक समानों की तलाशी ली गयी, परंतु किसी भी वार्ड में कुछ भी हाथ नही लगा. छापामारी के पश्चात एसडीओ ने कहा कि रूटीन कार्य के तहत छापामारी अभियान चलाया गया था. हांलाकि कुछ भी बरामद नही हुआ. मौके पर एसडीपीओ नरेश प्रसाद, थाना प्रभारी विनोद कुमार के अलावा कई पुलिस कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




