नक्कसल प्रभावित क्षेत्र के आठ बूथ का रिलोकेशन करने का प्रस्ताव पारित

सरायकेला. जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक कर सरायकेला व खरसावां विस के आठ नक्सल प्रभावित बूथों को रिलोकेशन करने पर विचार विमर्श किया. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इन बूथों का रिलोकेशन करने पर सहमति जतायी. बैठक में बताया गया कि जिन आठ बूथों को रिलोकेशन […]
सरायकेला. जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक कर सरायकेला व खरसावां विस के आठ नक्सल प्रभावित बूथों को रिलोकेशन करने पर विचार विमर्श किया. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इन बूथों का रिलोकेशन करने पर सहमति जतायी. बैठक में बताया गया कि जिन आठ बूथों को रिलोकेशन किया जायेगा उनमें सरायकेला विस के बूथ संख्या एक पीएस हातनादा को एमएस हुदु में करने का प्रस्ताव पारित किया गया. खरसावां विस के जिन सात बूथों का रिलोकेशन करने का प्रस्ताव पारित किया गया, उनमें से बूथ संख्या एक के पीएस जोंबरो को युएमएस गिलुवा, बूथ संख्या दो जोंबरो को गिलुवा, बूथ संख्या रोलाहातु को युएमएस गिलुवा, बूथ संख्या 17 पीएस गुटुहातु को यूएमएस गिलुवा, बूथ संख्या 20 को यूएमएस जेनालोंग को पीएस चंपद, बूथ संख्या 21 मेरोमजंगा को पीएस छोटाबांड़ी व बूथ संख्या 22 मेरोमजंगा को छोटाबांड़ी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




