मतदाता जागरुकता अभियान चलायेंगी जिप सदस्य

Updated at : 09 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता अभियान चलायेंगी जिप सदस्य

9 केएसएन 13 : पत्रकारों को जानकारी देते जिप सदस्य रश्मि प्रभा नायकसंवाददाताखरसावां : खरसावां में जिला परिषद कोर कमेटी की बैठक जिला परिषद सदस्य रश्मि प्रभा नायक की अध्यक्षता में गोंदपुर में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से शत प्रतिशत मतदान को लेकर मतदान जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में […]

विज्ञापन

9 केएसएन 13 : पत्रकारों को जानकारी देते जिप सदस्य रश्मि प्रभा नायकसंवाददाताखरसावां : खरसावां में जिला परिषद कोर कमेटी की बैठक जिला परिषद सदस्य रश्मि प्रभा नायक की अध्यक्षता में गोंदपुर में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से शत प्रतिशत मतदान को लेकर मतदान जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि विस चुनाव में लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिये जागरूक किया जायेगा. मताधिकार के महत्व की जानकारी दी जायेगी. 14 साल में राज्य का अपेक्षित विकास नहीं होने के कारणों से लोगों को अवगत कराया जायेगा. जनता के दु:ख दर्द में शामिल होने वाले नेता व योग्य प्रत्याशी को वोट दे कर चुनाव में जीत दिलाने की अपील की जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से डॉ शरत नायक, अश्विनी प्रधान, प्रेम लाल बोदरा, बुका जोंको, अमित दिग्गी, मनीष जोंको, राजन बानरा, सुरसिंह जोंको, बलदेव दे, राहुल सिंहदेव, शंभु मंडल, यशवंत प्रधान, मो अफजल, उमेश मंडल, उर्द्धव महतो, रावकन बोदरा, बुधराज दिग्गी, प्रवीर सिंहदेव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola