ePaper

खरसावां विस क्षेत्र में जनता का झामुमो से मोहभंग : उदय सिंहदेव

Updated at : 19 Oct 2019 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां विस क्षेत्र में जनता का झामुमो से मोहभंग : उदय सिंहदेव

सरायकेला : बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बयान जारी कर कहा है कि शनिवार को रांची में आयोजित झारखंड की बदवाल रैली में खरसावां की कोई से जनता शामिल नहीं हुआ. कुचाई, खरसावां, सरायकेला, गम्हरिया यानी कि पूरे खरसावां विधानसभा से एक भी जनता रांची नहीं गयी है, क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के झूठ की […]

विज्ञापन

सरायकेला : बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बयान जारी कर कहा है कि शनिवार को रांची में आयोजित झारखंड की बदवाल रैली में खरसावां की कोई से जनता शामिल नहीं हुआ. कुचाई, खरसावां, सरायकेला, गम्हरिया यानी कि पूरे खरसावां विधानसभा से एक भी जनता रांची नहीं गयी है, क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के झूठ की राजनीति को जनता अब जान चुकी है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा को यहां की जनता नकार चुकी है, जिसका जीता जागता उदाहरण खरसावां विधानसभा से एक भी कार्यकर्ता का रांची के कार्यक्रम में नहीं जाना है. इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ही खरसावां विधानसभा चुनाव जीतेंगे. जनता मन बना चुकी है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा.

22 अक्टूबर को खरसावां विधानसभा का लाभुक सम्मेलन होगा. इसमें हजारों की संख्या में लाभार्थी भाग लेंगे और इस सभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचेंगे. पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को खरसावां की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और वह आज केंद्रीय मंत्री बनकर काम कर रहे हैं. जनजातीय बहुल क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्णय अर्जुन मुंडा की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है. जल्द ही कुचाई में एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाने जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola