शिरीन स्नेह बनी तीरंदाजी प्रतियोगिता में चैंपियन, तीन स्वर्ण पदक झटके

Updated at : 29 Sep 2019 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
शिरीन स्नेह बनी तीरंदाजी प्रतियोगिता में चैंपियन, तीन स्वर्ण पदक झटके

– पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो की बेटी है शिरीन – वहीं, सुदेश के बेटा सौर्य कंपाउंड स्पर्द्धा में बना चैंपियन शचीन्द्र कुमार दाश, सरायकेला चाईबासा में खेल-कूद विभाग की ओर से आयोजित 65वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2019 चाईबासा में अंडर-14 कंपाउंड कैटेगरी में शिरीन […]

विज्ञापन

– पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो की बेटी है शिरीन

– वहीं, सुदेश के बेटा सौर्य कंपाउंड स्पर्द्धा में बना चैंपियन

शचीन्द्र कुमार दाश, सरायकेला

चाईबासा में खेल-कूद विभाग की ओर से आयोजित 65वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2019 चाईबासा में अंडर-14 कंपाउंड कैटेगरी में शिरीन स्नेह तीन स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी. शिरीन लोरेटो कॉन्वेंट रांची की छात्रा है तथा कक्षा छह में पढ़ती है.

ज्ञात हो की शिरीन इससे पहले दो स्टेट चैंपियनशिप में ब्रोंज और सिल्वर मेडल जीत चुकी है. उसने पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. साथ ही सौर्य सिद्धार्थ अंडर-11 कंपाउंड डिवीजन में चैंपियन बना. सौर्य संत जेवियर रांची का छात्र हैं, जो कक्षा चार में पढ़ता है. यह दोनों तीरंदाज बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के मुख्य संरक्षक सहपूर्व खेल मंत्री सुदेश कुमार महतो के पुत्र-पुत्री हैं.

इसके साथ ही शिरीन का झारखंड अंडर-14 झारखंड टीम में चयन हुआ. वह नवंबर में उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी. वहीं, इस प्रतियोगिता में रांची जिला के टीम कुल 47 (स्‍वर्ण-16, रजत-17, कांस्‍य-14) पदक जीतकर पदक तालिका में आगे चल रही है. खेलो इंडिया बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के अभिषेक कुमार ने 60 मीटर में 346 अंक हासिल कर स्टेट रिकॉर्ड बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola