ePaper

सरायकेला जेल के विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

Updated at : 22 Jun 2019 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला जेल के विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

– परिजनों का आरोप- जीवित रहते हुए अस्पताल प्रबंधन ने किया मृत्त घोषित – विगत 18 जून को चोरी के आरोप में भेजा गया था जेल सरायकेला : सरायकेला जेल के विचाराधीन कैदी मो तबरेज अंसारी (24 वर्ष) की मौत हो गयी. मृत्तक विगत 18 जून से जेल में बंद था. उस पर चोरी का […]

विज्ञापन

– परिजनों का आरोप- जीवित रहते हुए अस्पताल प्रबंधन ने किया मृत्त घोषित

– विगत 18 जून को चोरी के आरोप में भेजा गया था जेल

सरायकेला : सरायकेला जेल के विचाराधीन कैदी मो तबरेज अंसारी (24 वर्ष) की मौत हो गयी. मृत्तक विगत 18 जून से जेल में बंद था. उस पर चोरी का आरोप था. मृत्तक की शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब होने लगी तो आनन फानन में जेल प्रशासन ने उसे सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

कैदी को अस्पताल में भर्ती करने की सूचना पर परिजन पहुंचे और चिकित्सकों पर जीवित रहते ही मृत्त घोषित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. परिजनों का कहना था कि तबरेज की सांस अब भी चल रही है जबकि चिकित्सकों ने कैसे मृत्त घोषित किया. परिजनों को हंगामा करते देख चिकित्सकों ने तबरेज को जमशेदपुर रेफर कर दिया. जहां उसे टीएमएच ले जाया गया वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत्त बताया.

टीएमएच अस्पताल द्वारा मृत्त घोषित करने के पश्चात परिजन फिर से वापस सरायकेला सदर अस्पताल शव को ले आये और मौत होने के कारण और घटना की जांच की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए हंगामा करने लगे.

घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर श्रीनिवास सिंह व सरायकेला थाना प्रभारी अविनाश कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे व परिजनों को समझाते हुए पोस्टमार्टम कराया. इंस्पेक्टर श्रीनिवास सिंह ने इस मामले में दोषियों पर कड़ी कारवाई करने का आश्‍वासन दिया, उसके बाद परिजनों ने हंगामा करना बंद किया और शव का पोस्टमार्टम कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola