ePaper

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश का विकास संभव

Updated at : 20 Apr 2019 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश का विकास संभव

विपक्ष के पास नेता, नीति व नीयत की कमी खरसावां/बड़ाबांबो : पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा ने खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए शुक्रवार को खूंटपानी के विभिन्न गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. कड़िया मुंडा ने खूंटपानी के थोल्को, बुनुमदा, भोया, लोटा व राजाबासा गांव में लोगों से मिल कर सीधा संवाद […]

विज्ञापन

विपक्ष के पास नेता, नीति व नीयत की कमी

खरसावां/बड़ाबांबो : पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा ने खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए शुक्रवार को खूंटपानी के विभिन्न गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. कड़िया मुंडा ने खूंटपानी के थोल्को, बुनुमदा, भोया, लोटा व राजाबासा गांव में लोगों से मिल कर सीधा संवाद करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

जनसंपर्क में आम जनता को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उजाला योजना, आयुष्मान भारत योजना का लाभ वंचितों को सीधा मिले, इसके लिए हमें फिर से केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनानी है. उन्होंने कहा कि समृद्ध, विकसित भारत की परिकल्पना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जायेगा. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश की सुरक्षा व विकास संभव है.

विपक्ष के पास नेता, नीति व नीयत नहीं है. विपक्षी दल के नेता भूमि अधिग्रहण कानून समेत अन्य कई मुद्दों पर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं. जनता ऐसे लोगों को इस बार के चुनाव में जवाब देगी. मौके पर खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सोय, प्रदीप सिंह देव, कोकिल केसरी, सुभाष पारिया, सुदामा हाइबुरू, शानो गोप, विंदर दोरई, राम जोको, साजू गोप, बाइसागू गोप, साधो हाइबुरू, शिव कुमार गोप, सुदर्शन गोप, झंडा हाइबुरू, चिंता बानसिंह, लक्ष्मी गोप समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola