ePaper

खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां-कुचाई का किया दौरा, मोदी के नेतृत्‍व पर जताया भरोसा

Updated at : 09 Apr 2019 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां-कुचाई का किया दौरा, मोदी के नेतृत्‍व पर जताया भरोसा

शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क किया. अर्जुन मुंडा ने गम्हरिया प्रखंड के चामारु, नारायणपुर, खरसावां, कुचाई व दलभंगा का दौरा किया. इस दौरान लोगों से सीधा संवाद कर समर्थन करने की अपील की. […]

विज्ञापन

शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां

खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संपर्क किया. अर्जुन मुंडा ने गम्हरिया प्रखंड के चामारु, नारायणपुर, खरसावां, कुचाई व दलभंगा का दौरा किया. इस दौरान लोगों से सीधा संवाद कर समर्थन करने की अपील की.

खरसावां स्थित भाजपा के विस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व विकास संभव है. अर्जुन मुंडा ने कहा इस बार के लोस चुनाव में 2014 से भी अधिक प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व दुनिया में हम कूटनीतिक, सामारिक व राजनीतिक दृष्टी से एक अलग स्थान बनाने में सफल हुए हैं. नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में खूंटी की जनता भी अपना योगदान देगी. अर्जुन मुंडा ने कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं. जनता के मुद्दे तथा राष्ट्र की प्रगति पर कोई किंतु-परंतु नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जन हित के मामले सर्वोपरी है. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक मंगल सोय, रमेश महतो, प्रदीप सिंहदेव, सुशील षाडंगी, ज्ञानी साहू, कृष्णा सोय, दुलाल स्वांसी, विमल मुंडा, सत्येंद्र कुम्हार, बैकुंठ मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, मधु दास, दिनेश महतो, सुपाई सोय, निर्मल महतो, मंगल सिंह जामुदा, विजय महतो, दुर्योधन प्रमाणिक, उत्तम मिश्रा, बबलू महतो, रामधन विषेय आदि उपस्थित थे.

16 को नामांकन दाखिल करेंगे अर्जुन मुंडा

खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा 16 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के दौरान खरसावां समेत खूंटी लोस क्षेत्र के सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ता खूंटी पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola