ePaper

खूंटी से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद खरसावां पहुंचे अर्जुन मुंडा का हुआ भव्य स्वागत

Updated at : 30 Mar 2019 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद खरसावां पहुंचे अर्जुन मुंडा का हुआ भव्य स्वागत

– मोदी के नेतृत्व में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे : अर्जुन मुंडा शचीन्द्र कुमार दाश, सरायकेला खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी लोकसभा बहुत ही पावन व ऐतिहासिक भूमि है. भगवान बिरसा मुंडा की भूमि है. भगवान बिरसा के आदर्शों पर चलना है. […]

विज्ञापन

– मोदी के नेतृत्व में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे : अर्जुन मुंडा

शचीन्द्र कुमार दाश, सरायकेला

खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी लोकसभा बहुत ही पावन व ऐतिहासिक भूमि है. भगवान बिरसा मुंडा की भूमि है. भगवान बिरसा के आदर्शों पर चलना है. यहां के सभी वर्ग के लोगों की आवाज को संसद तक पहुंचाना है. इसके लिए लोगों से समर्थन की अपील करेंगे.

पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि संगठित, सशक्त व समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व दुनिया में हम कूटनीतिक, सामरिक व राजनीतिक दृष्टी से एक स्थान बना रहे हैं. जो लोग भारत को कम आंकते थे, आज वे लोग भारत के साथ मिल कर कार्य करना चाहते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एक ऐसा माहौल तैयार हुआ है. देश का प्रधानमंत्री फिर से नरेंद्र मोदी को बनाने की दिशा में खूंटी की जनता भी अपना योगदार देगी. मोदी के नेतृत्व में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे. विपक्षी दलों के गोलबंद होने संबंधी पुछे गये सवाल के जवाब में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा चाहती है कि देश आगे बढ़े, परंतु कुछ अन्य दल खुद को आगे बढ़ाने में लगे हुए है.

विपक्षी दलों के पास नीति, नियत व नेता की कमी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्म सम्मान के साथ भारत का गौरव दुनिया में बढ़ाना है.

जगह-जगह पर हुआ भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा का स्‍वागत

खूंटी लोस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को खरसावां पहुंचे. खरसावां चांदनी चौक से लेकर राजवाड़ी परिसर तक जगह -जगह पर कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मुंडा का माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पदयात्रा किया.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक मंगल सोय, विनोद श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, मंजु बोदरा, प्रदीप सिंहदेव, नयन नायक, राजाराम महतो, रानी हेंब्रम, अनिता सोय, निर्मल महतो, सुधीर मंडल, ज्ञानी साहू, सुशील षाडंगी, शंभूनाथ पति, चतुर्भुज सिंह मुंडा, मंगल मुंडा, लखीराम मुंडा समेत खरसावां विस क्षेत्र के सभी मंडलों से पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola