ePaper

यूपी को भाया झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग का काम, खरसावां के तर्ज पर कानपुर में बनेगा खादी पार्क

Updated at : 21 Nov 2018 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी को भाया झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग का काम, खरसावां के तर्ज पर कानपुर में बनेगा खादी पार्क

@ सचिन्द्र कुमार दाश खरसावां : खादी व ग्रामोद्योग के क्षेत्र में सरायकेला-खरसावां समेत पूरे झारखंड में जो काम हो रहे हैं, उससे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भी प्रभावित है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार को यूपी खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी झारखंड दौरे पर पहुंचे. अधिकारियों ने रांची, चांडिल, […]

विज्ञापन

@ सचिन्द्र कुमार दाश

खरसावां : खादी व ग्रामोद्योग के क्षेत्र में सरायकेला-खरसावां समेत पूरे झारखंड में जो काम हो रहे हैं, उससे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भी प्रभावित है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार को यूपी खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी झारखंड दौरे पर पहुंचे.
अधिकारियों ने रांची, चांडिल, खरसावां खादी पार्क, कुचाई व मरांगहातु उत्पादन केंद्र का दौरा किया. गुरुवार को ये अधिकारी देवघर का दौरा करेंगे. यूपी से आये अधिकारियों में कानपुर जोन के डिप्टी सीइओ अभय कुमार त्रिपाठी, गोरखपुर जोन के डिप्टी सीइओ एनपी मोर्चा, प्रबंधक आरके मिश्रा, योजना अधिकारी महेंद्र कुमार व सिनीयर ऑड़िटर मो कमर शामिल थे.

कानपुर जोन के डिप्टी सीइओ अभय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड में खादी व ग्रामोद्योग के मामले में काफी अच्छे ढंग से कार्य हो रहे हैं. यूपी के विभागीय मंत्री हर कार्यक्रम में यहां हो रहे कार्यों की सराहना करते हैं. खादी व ग्रामोद्योग के मामले में झारखंड में जो भी अच्छे कार्य हो रहे हैं, उसे यूपी अपने यहां लागू करेगा.

उन्‍होंने कहा, खरसावां के तर्ज पर कानपुर में भी बड़े आकार में खादी पार्क बनाने की योजना है. इसी को देखने के लिये यहां आये है. खादी व ग्रामोद्योग के जरीये लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा. खादी व ग्रामोद्योग के मामले में खारखंड का मॉडल काफी अच्छा है.

मौके पर झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सलाहकार योगेश मल्होत्रा व डिप्टी सीइओ राखाल चंद्र बेसरा ने कहा कि आगामी छह दिसंबर को यूपी के लखनऊ में भी खादी बोर्ड का इंपोरियम खोला जायेगा.

झारखंड के खादी कपड़ों की मांग देश-विदेश में काफी अधिक हो रही है. इसके जरीये लोगों को स्वरोजगार मिल रहा है. मौके पर झारखंड खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के विभुती कुमार, मनोज कुमार शर्मा आदी मौजूद थे. खरसावां के खादी बोर्ड पहुंचने पर झारखंड खादी बोर्ड के अधिकारियों ने यूपी के अधिकारियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola