यूरेनियम रिकवरी प्लांट जल्द होगा शुरू

मुसाबनी : बानालोपा के समीप बंद यूसिल के यूरेनियम रिकवरी प्लांट फिर से चालू करने की कवायद शुरू की जा रही है. रिकवरी प्लांट की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है. सोमवार को मेढ़िया के मुखिया राजेश किस्कू, रांगामाटिया के ग्र्राम प्रधान कान्हु बास्के ने चहारदीवारी निर्माण कार्य में बाहरी मजदूर लगाये जाने […]
मुसाबनी : बानालोपा के समीप बंद यूसिल के यूरेनियम रिकवरी प्लांट फिर से चालू करने की कवायद शुरू की जा रही है. रिकवरी प्लांट की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है. सोमवार को मेढ़िया के मुखिया राजेश किस्कू, रांगामाटिया के ग्र्राम प्रधान कान्हु बास्के ने चहारदीवारी निर्माण कार्य में बाहरी मजदूर लगाये जाने की सूचना पर जांच की. इस क्रम में बानालोपा के ग्राम प्रधान कान्हु हेंब्रम भी उपस्थित थे. मुंशी जादू बास्के ने कहा कि दीवार मरम्मत कार्य में बानालोपा, जामशोल तथा रांगामाटिया के मजदूरों को लगाया गया है. कोई बाहरी नहीं है. मुखिया राजेश किस्कू ने दीवार मरम्मत कार्य में लगे मजदूरों को काम जारी रखने की बात कही. ग्राम प्रधान ने कहा यूरेनियम रिकवरी प्लांट फिर से चालू हो तो रोजगार मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










