घनी आबादी वाले इलाकों में वाहनों का परिचालन बंद हो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने आयुक्त को लिखा पत्र, कहा सरायकेला-राजनगर सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन का मामला सरायकेला : एक अोर सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं चक्रधरपुर, टाटा समेत अन्य क्षेत्रों के वाहनों का परिचालन सरायकेला-राजनगर सड़क से बड़बिल-ओड़िशा तक कराने की योजना बनायी जा रही […]
विज्ञापन
नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने आयुक्त को लिखा पत्र, कहा
सरायकेला-राजनगर सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन का मामला
सरायकेला : एक अोर सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं चक्रधरपुर, टाटा समेत अन्य क्षेत्रों के वाहनों का परिचालन सरायकेला-राजनगर सड़क से बड़बिल-ओड़िशा तक कराने की योजना बनायी जा रही है. जो गलत है. उक्त बातें नगर पंचायत उपाध्यक्ष के मनोज चौधरी ने कही.
उन्होंने सरायकेला-राजनगर सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन संबंधी सरायकेला जिला एवं पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्णय के विरोध में कोल्हान
आयुक्त को पत्र लिखा है, जिसमें मुख्य रूप से सरायकेला के इस घनी आबादी वाले क्षेत्र से होकर भारी वाहनों का परिचालन नहीं करने का आग्रह किया है. आयुक्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि सरायकेला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए नो इंट्री लगाने की आवश्यकता है और इसकी मांग भी स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है. बावजूद ऐसा नहीं हो रहा है. जबकि नो इंट्री नहीं रहने के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाअों में जान-माल की क्षति हो रही है. इन सब के मद्देनजर दोनों जिलों द्वारा लिए गये उक्त निर्णय को रद्द करते हुए सड़क सुरक्षा को देखते हुए सरायकेला में नो इंट्री लगायी जाये. ऐसा नहीं होने पर शहरवासियों के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










