जिले के 30 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर खरीदारी आज से

खरसावां : धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर खरीफ-2017 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुक्रवार से शुरू हो जायेगी. इसके लिए जिला के नौ प्रखंडों में कुल 30 धान अधिप्राप्ति केंद्रों में भंडारण का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य […]
खरसावां : धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर खरीफ-2017 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुक्रवार से शुरू हो जायेगी. इसके लिए जिला के नौ प्रखंडों में कुल 30 धान अधिप्राप्ति केंद्रों में भंडारण का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 1550 रुपये तय किया है. साथ ही राज्य सरकार इस मूल्य पर 150 रुपये बोनस देने की घोषणा की है. यानी किसानों को प्रति क्विंटल धान पर 1700 रुपये मिलेंगे.
धान की खरीद एनसीएमएल नामक एजेंसी कर रही है. मालूम हो कि जिले में इस वर्ष 97,807 हेक्टेयर पर धान की खेती हुई है तथा पैदावार भी अच्छी हुई है. ऊपर से धान के समर्थन मूल्य व बोनस में काफी इजाफा किया गया है. इस वर्ष धान की अधिप्राप्ति एक दिसंबर से 31 मार्च 2018 तक करने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




