सीनी रेल बाजार में गरजा बुल्डोजर, 100 दुकानें व 40 घरों को तोड़ा, पसरा सन्नाटा
Updated at : 26 Nov 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

कोर्ट आर्डर के कारण 44 दुकानें रहीं महफूज सरायकेला/सीनी : सीनी रेल प्रशासन द्वारा जिला पुलिस के सहयोग से शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सीनी स्टेशन व इसके आसपास की रेल भूमि पर अतिक्रमण कर बनायी गयी करीब सौ दुकानों के साथ-साथ 40 घरों पर बुल्डोजर चला दिया गया. जबकि हाइकोर्ट […]
विज्ञापन
कोर्ट आर्डर के कारण 44 दुकानें रहीं महफूज
सरायकेला/सीनी : सीनी रेल प्रशासन द्वारा जिला पुलिस के सहयोग से शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सीनी स्टेशन व इसके आसपास की रेल भूमि पर अतिक्रमण कर बनायी गयी करीब सौ दुकानों के साथ-साथ 40 घरों पर बुल्डोजर चला दिया गया. जबकि हाइकोर्ट के स्टे ऑर्डर पर 44 दुकानों को छोड़ दिया गया. वहीं 27 अन्य दुकानें भी सुरक्षित हैं, जिसे रेलवे द्वारा एलॉट किया गया है. मालूम हो कि सीनी रेल प्रशासन द्वारा अतिक्रमित भूमि को खाने करने करने के लिए अतिक्रमणकारियों को 24 नवंबर तक स्वेच्छा से हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था.
डेडलाइन खत्म होते हुए शनिवार सुबह बुलडोजर लेकर रेलवे पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान अतिक्रमण हटाने पहुंचे. और चिह्नित भूमि पर बनायी गयी दुकानों व घरों को एक-एक कर धराशायी कर दिया गया. मौके पर सरायकेला सीओ शुभ्रा रानी, दंडाधिकारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार व सरायकेला थाना प्रभारी रण विजय सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे. 2015 में भी दिया गया था नोटिस : सीनी रेलवे क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए 2015 में भी रेल प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया था. रेल डीएसपी के नेतृत्व में चला अभियान : रेल सुरक्षा बल टाटानगर के डीएसपी श्रवण कुमार चौधरी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. मौके पर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता गिरिधर कुमार, दंडाधिकारी डॉ संतोष अग्रवाल तथा रेल सुरक्षा बल सीनी प्रभारी मानस कुमार सोना एवं सरायकेला थाना प्रभारी रण विजय सिंह अपने दलबल के साथ शामिल थे.
छीन गयी रोजी-रोटी
सीनी रेल क्षेत्र में वर्षों से स्थानीय बेरोजगार छोटी-छोटी दुकानें कर अपनी आजीविका चला रहे थे. इससे रेल कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को साग-सब्जी के साथ-साथ अन्य वस्तुएं उपलब्ध होती थी. अतिक्रमण हटाने से जहां दुकानदारों के समक्ष परिवार चलाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है, वहीं अब सीनी रेल बाजार क्षेत्र वीरानी छा गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




