लोक अदालत में 43 मामले निबटे, ‍Rs 35 हजार की वसूली

Updated at : 26 Nov 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 43 मामले निबटे, ‍Rs  35 हजार की वसूली

चाईबासा : व्यवहार न्यायालय चाईबासा में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में कुल 43 मामलों का निबटारा करते हुए 35,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा के न्यायालय में एक मामले का निबटारा किया गया. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर चाईबासा के न्यायालय से संबंधित पांच मामलों का निबटारा कर 100 रुपये […]

विज्ञापन

चाईबासा : व्यवहार न्यायालय चाईबासा में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में कुल 43 मामलों का निबटारा करते हुए 35,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा के न्यायालय में एक मामले का निबटारा किया गया. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर चाईबासा के न्यायालय से संबंधित पांच मामलों का निबटारा कर 100 रुपये वसूल गया.

अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट से संबंधित नौ वादों का निबटारा कर 4,500 रुपये, रेलवे न्यायालय से संबंधित 20 मामलों का निबटारा कर 3,400 रुपये, शिवम चौरसिया के न्यायालय से 2 मामले, बीएसएनएल से संबंधित 6 मामलों का निबटारा कर 27,400 रुपये वसूला गया. अदालत की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मनोरंजन कवि ने की. जबकि संचालन प्राधिकार के सचिव कृष्ण कांत मिश्र ने किया.

अदालत में गठित कुल पांच बेंचों में जिला न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार सिंह, जिला न्यायाधीश द्वितीय आरके मिश्र, जिला न्यायाधीश तृतीय दिनेश राय, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र कुमार सिन्हा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के सचिव कृष्णकांत मिश्र, एडीजेएम पोडाहाट अर्जुन साव, एसडीजेएम सदर पीएस घोष,

रेलवे न्यायिक दंडाधिकाकरी दिलीप राजेश्वर तिर्की, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवम चौरसिया, अधिवक्ता संतोष कुमार गुप्ता, रत्नेश कुमार, मनीष कुमार, राहुल सिंह, केशव प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, पीएलवी सनातन तिरिया आदि उपस्थित थे. 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola