आजादी के बाद से जोटियाडीह में नहीं पहुंची बिजली

Updated at : 22 Nov 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
आजादी के बाद से जोटियाडीह में नहीं पहुंची बिजली

बिजली के लिए ग्रामीणों ने विधायक से लगायी गुहार बिजली की राह देख रहे लोग खरसावां : कुचाई प्रखंड के जोटियाडीह (अरुवां पंचायत) के ग्रामीण आज भी बिजली की राह देख रहे हैं. 13 परिवार वाले इस गांव में आजादी के बाद से अबतक विद्युतीकरण नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने बताया कि विद्युतीकरण के […]

विज्ञापन

बिजली के लिए ग्रामीणों ने विधायक से लगायी गुहार

बिजली की राह देख रहे लोग
खरसावां : कुचाई प्रखंड के जोटियाडीह (अरुवां पंचायत) के ग्रामीण आज भी बिजली की राह देख रहे हैं. 13 परिवार वाले इस गांव में आजादी के बाद से अबतक विद्युतीकरण नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने बताया कि विद्युतीकरण के लिए पिछले दो साल में दो बार बिजली विभाग के यहां आवेदन कर चुके हैं. लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. गांव में बिजली नहीं होने से ग्रामीण अब भी ढिबरी युग में जीने को विवश हैं. मोबाइल चार्ज के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है. बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है.
ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क से सिर्फ तीन किमी दूर है. जोटियाडीह से दो किमी दूर कुचाई के जिलींगदा व एक किमी दूर खरसावां के आनंदडीह में वर्षों पूर्व बिजली पहुंच गयी है. मंगलवार को जोटियाडीह गांव के करीब एक दर्जन लोगों ने विधायक दशरथ गागराई से भेंट कर गांव में विद्युतीकरण के लिए गुहार लगायी. जोटियाडीह की सुमी तियु, पार्वती तियु, राई तियु, शांति तियु, कुशल तियु, प्रधान तियु, सुमाई तियु आदि ने गांव में विद्युतीकरण की मांग की. विधायक ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गांव में बिजली पहुंचाने का भरोसा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola