62 चालकों की वेतन विसंगतियों को करें दूर

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में मेंस कांग्रेस के रनिंग ब्रांच का कॉउंसिल मीटिंग बुधवार को हुआ. जिसकी अध्यक्षता मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने की. इस दौरान रनिंग स्टॉफों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. कहा गया कि रनिंग स्टाफ के लिए 9 घंटे की ड्यूटी लागू करना था. लेकिन वर्तमान में रनिंग स्टॉफ 10 घंटे […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में मेंस कांग्रेस के रनिंग ब्रांच का कॉउंसिल मीटिंग बुधवार को हुआ. जिसकी अध्यक्षता मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने की. इस दौरान रनिंग स्टॉफों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. कहा गया कि रनिंग स्टाफ के लिए 9 घंटे की ड्यूटी लागू करना था. लेकिन वर्तमान में रनिंग स्टॉफ 10 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं.
साथ ही सहायक चालक के द्वारा ट्रेन में कपलिंग एवं अनकपलिंग कार्य को खत्म कराने की बात कही गयी. बताया गया कि कुल 364 रेल चालकों में से मात्र 106 को एमएसीपी का लाभ दिया गया है. शेष 268 को यह लाभ दिलाने पर सहमति बनी. सहायक चालक को बैग देकर लाइन बॉक्स उठाने का विरोध किया गया.
बांसपनी में अवस्थित फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स बिल्डिंग में रनिंग रूम शिफ्ट करने पर सहमति बनी. डोंगवापोसी में पदस्थापित 62 चालक के वेतन विसंगतियों को जल्द दूर करने पर बात हुई. मौके पर दपू रेलवेे मेंस कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरएम राव, एमके पांडेय. एसी फरनांडो, आरके पांडेय, एसके त्रिपाठी, केके सिंह, राजकुमार, एमके सिन्हा, आरके मिश्रा, नवीन मल्लिक, सुनील तिवारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




