खाद, बीज व कीटनाशक दवा स्टॉक की हुई जांच
Updated at : 14 Jul 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण खरसावां : खरसावां बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल ने खरसावां व आमदा में अनुज्ञप्तिधारी खाद विक्रेताओं (थोक एवं खुदरा सहित) तथा बीज बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया. जिला स्तरीय टीम ने खाद, बीज एवं कीटनाशक दवा की एक्सपाइरी की अद्यतन स्थिति, भंडार पंजी, वितरण पंजी, दुकान में खाद, बीज […]
विज्ञापन
बीडीओ ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण
खरसावां : खरसावां बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल ने खरसावां व आमदा में अनुज्ञप्तिधारी खाद विक्रेताओं (थोक एवं खुदरा सहित) तथा बीज बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया. जिला स्तरीय टीम ने खाद, बीज एवं कीटनाशक दवा की एक्सपाइरी की अद्यतन स्थिति, भंडार पंजी, वितरण पंजी, दुकान में खाद, बीज एवं कीटनाशी दवा का स्टॉक एवं मूल्य तालिका आदि की जांच की. जांच के दौरान कुछ बिक्री केंद्रों में मूल्य तालिका प्रदर्शित नहीं था. कुछ दुकानों में भंडार पंजी तक नहीं नहीं था.
बीडीओ ने जांच प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंप दिया है. कृषकों को खाद, बीज एवं दवा के लिए रसीद दिया जाता है या नहीं, इसकी भी जांच की गयी. साथ ही जांच किये गये प्रत्येक दुकानों से खाद, बीज एवं कीटनाशक लेने वाले कृषकों में से 5 कृषकों का भौतिक सत्यापन कर उनका मंतव्य लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




