अपराधियों के चंगुल से बचा सुनील अबतक गांव नहीं लौटा, दहशत

राजनगर : उपहार स्टूडियो के कर्मचारी राजनगर के चंदनखिरी निवासी सुनील साहू अपराधियों के चंगुल से छूटने के बाद अबतक घर नहीं लौटा है. सुनील साहू के घर में अभी भी भय का माहौल है. राजनगर थाना से लगभग 25 किमी की दूरी पर उसका गांव है. सुनील साहू के पिता शुरू साहू ने बताया […]
राजनगर : उपहार स्टूडियो के कर्मचारी राजनगर के चंदनखिरी निवासी सुनील साहू अपराधियों के चंगुल से छूटने के बाद अबतक घर नहीं लौटा है. सुनील साहू के घर में अभी भी भय का माहौल है. राजनगर थाना से लगभग 25 किमी की दूरी पर उसका गांव है. सुनील साहू के पिता शुरू साहू ने बताया कि मेरा बेटा उपहार स्टूडियो में लगभग 25 दिनों से काम कर रहा है.
इस दौरान इस तरह का कांड हो गया. डर से उनका शरीर कांपने लगा है. मालूम हो कि सुनील साहू के पिता शुरू साहू गांव में मूढ़ी घुगनी बेच कर जीवन यापन करता है. आसपास के गांव में कहीं भी मेला होता है, वह मूढ़ी घुगनी बेचता है. गरीब परिवार होने के कारण सुनील भी उपहार स्टूडियो में काम करने के लिए गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




