भ्रष्टाचार नहीं किया जायेगा बरदाश्त

Updated at : 16 Jun 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार नहीं किया जायेगा बरदाश्त

सरायकेला. छवि रंजन ने लिया उपायुक्त का पदभार, कहा सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त का पदभार गुरुवार को छवि रंजन ने जिला समाहरणालय में आयोजित एक समारोह में लिया. प्रभारी उपायुक्त आकांक्षा रंजन से उन्होंने अपना पदभार लिया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात नये डीसी छवि रंजन ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. पदभार […]

विज्ञापन

सरायकेला. छवि रंजन ने लिया उपायुक्त का पदभार, कहा

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त का पदभार गुरुवार को छवि रंजन ने जिला समाहरणालय में आयोजित एक समारोह में लिया. प्रभारी उपायुक्त आकांक्षा रंजन से उन्होंने अपना पदभार लिया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात नये डीसी छवि रंजन ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात डीसी छवि रंजन ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है.
इसके लिए सभी पदाधिकारी दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर इन योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम करें. डीसी ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं की जायेगी. भ्रष्टाचार की सूचना मिलने पर सीधे कार्रवाई की जायेगी. मौके पर डीडीसी आकांक्षा रंजन, मेसो पदाधिकारी बाल किशुन सिंह मुंडा, पंचायती राज पदाधिकारी अनूप किशोर शरण, डीपीओ सुरेश राय, पारस नाथ यादव, बालकिशोर महतो, अलका जायसवाल, फूलमनी खलखो व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola