कार ने बाइक को मारी ठोकर, दो गंभीर

Updated at : 16 Jun 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी ठोकर, दो गंभीर

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा सड़क पर बड़ाकांकड़ा मोड़ के समीप अज्ञात कार ने बाइक में ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार गम्हरिया प्रखंड के हरदला गांव निवासी निरंजन प्रधान व ठसकपुर गांव के नीलकमल प्रधान दोनों घायल हो गये. घटना गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे के आसपास घटी. घटना के समय एसपी चंदन सिन्हा […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा सड़क पर बड़ाकांकड़ा मोड़ के समीप अज्ञात कार ने बाइक में ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार गम्हरिया प्रखंड के हरदला गांव निवासी निरंजन प्रधान व ठसकपुर गांव के नीलकमल प्रधान दोनों घायल हो गये. घटना गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे के आसपास घटी.

घटना के समय एसपी चंदन सिन्हा पदभार ग्रहण करने जा रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में घायलों को खून से लतपथ पड़ा देख स्वयं अपनी गाड़ी रोक कर घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाया. घटना में निरंजन प्रधान को काफी अधिक चोट लगी है. घटना के पश्चात अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए घायलों को जमशेदपुर एमजीएम भेज दिया गया.

सरायकेला-कांड्रा सड़क पर बड़ाकांकड़ा मोड़ के समीप अज्ञात कार ने बाइक में मारी ठोकर
पदभार ग्रहण करने जा रहे थे एसपी चंदन सिन्हा
रास्ते में घायलों को खून से लतपथ देख घायलों को पुलिस वाहन से भेजा अस्पताल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola