केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे कड़िया मुंडा

Updated at : 14 Jun 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे कड़िया मुंडा

सरायकेला : झारखंड में शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय है.यहां शिक्षित लोगों की कमी है.इसलिए लोग केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ नहीं ले पाते है.झारखंड की तुलना में अन्य राज्य के लोग सरकार के विकास योजनाओं का ज्यादा लाभ लेते है.उक्त बातें भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरा […]

विज्ञापन

सरायकेला : झारखंड में शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय है.यहां शिक्षित लोगों की कमी है.इसलिए लोग केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का शत

प्रतिशत लाभ नहीं ले पाते है.झारखंड की तुलना में अन्य राज्य के लोग सरकार के विकास योजनाओं का ज्यादा लाभ लेते है.उक्त बातें भाजपा द्वारा
केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह खूंटी सांसद
कड़िया मुंडा ने कही.उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेने के लिए लोगों में आपसी विचार की आवश्यकता है.लोग योजनाओं के संबंध में विभाग से जाकर स्वंय जानकारी प्राप्त करते हुए लाभ लें.श्री मुंडा ने सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है.पीएम मोदी के ऐतिहासिक निर्णयों की बदौलत देश का स्वाभिमान पूरे विश्व में बढ़ी है और देश के अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है.
श्री मुंडा ने कार्यकर्त्ताओं को पार्टी का स्तंभ बताते हुए कहा कि कार्यकर्त्ता जागरुक होकर पार्टी को सप्ताह में कम से कम एक दिन का समय दे.उन्होंने कहा कि पार्टी में नये लोगों को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाए ताकि आधार मजबूत हो सके. साथ ही प्रतिवर्ष जोड़े जा रहे नये लोगों की समीक्षा होनी चाहिए.कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया.
मौके पर बास्को बेसरा,अनंतराम टुडू,राजा सिंहदेव,सतीश शर्मा,विजय महतो,हरेकृष्णा प्रधान,ललन तिवारी, कुमुद रंजन,बीस सूत्री अध्यक्ष विजय महतो,सोहन सिंह,सुशील षाड़ंगी,ललन सिंह,रानी हेम्ब्रम के अलावे कई उपस्थित थे. कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ,कोल्हान के सह प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री गणेश महाली , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola