Hockey: सीनियर राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता 25 से 29 तक रांची में

Updated at : 03 Aug 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey: सीनियर राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता 25 से 29 तक रांची में

हॉकी झारखंड कार्यालय मोरहाबादी में शनिवार को हॉकी झारखंड के अधिकारियों और टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के बीच बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

रांची. हॉकी झारखंड कार्यालय मोरहाबादी में शनिवार को हॉकी झारखंड के अधिकारियों और टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के बीच बैठक आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य विषय था राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर सीनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन करना. वहीं बैठक में तय किया गया कि यह आयोजन 25 से 29 अगस्त तक मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयेाजित की जायेगी. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 27 पुरुष टीम व 26 महिला टीम शामिल होंगी. बैठक में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार, स्पोर्ट्स हेड विभूति, स्पोर्ट्स मैनेजर संजीव कुमार, असिस्टेंट मैनेजर स्पोर्ट्स टाटा स्टील अनन्य लिपि व प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनटीएचए गुरमीत सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola