पाकुड़ को मॉडल विधानसभा बनाने के लिये हमेशा लड़ते रहेंगे : आलमगीर
Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 23 May 2026 11:13 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
दो साल बाद पाकुड़ पहुंचे पूर्व मंत्री, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बरहरवा
झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम दो साल बाद जेल से छूटने के बाद शनिवार को रांची से सड़क मार्ग से अपने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, उनके आगमन पर जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान उनकी पत्नी सह पाकुड़ विधायक निसात आलम भी मौजूद थी. पूर्व मंत्री का सबसे पहले स्वागत चौरा मोड़ में किया गया. इसके बाद छोटा सोनाकर, कोटालपोखर, गनी चौक, शांति मोड, विजयपुर, पुराना पलासबोना, श्रीकुंड बाजार, हरिहरा और महाराजपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और बुके देकर उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने आलमगीर आलम के समर्थन में जमकर नारेबाजी की तथा आतिशबाजी भी की. इस मौके पर आलमगीर आलम ने कहा कि पिछले दो वर्षों में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें और उनके परिवार को भरपूर प्यार और सम्मान दिया है, उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में भी लोगों ने उनकी पत्नी को करीब 85 हजार मतों से जीताकर विधानसभा भेजा. उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पाकुड़ विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाना उनका लक्ष्य है. क्षेत्र के विकास तथा लोगों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान, जिला उपाध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, गुलाम रब्बानी, भोलानाथ महतो, मनोज केडिया, वीरेंद्र भगत, मो शमीम, विकास सिंह, वकील अंसारी, नाबिद अंजुम, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, अनंतलाल भगत सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










