महिलाओं का सत्याग्रह अनशन-प्रदर्शन जारी, की गयी स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं का सत्याग्रह अनशन-प्रदर्शन जारी, की गयी स्वास्थ्य जांच

डिहारी शिव मंदिर परिसर में महिलाओं का सत्याग्रह अनशन 18वें दिन जारी रहा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज. सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत डिहारी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सत्याग्रह अनशन प्रदर्शन लगातार 18वें दिन जारी रहा. डिहारी, हाजीपुर भिठा, पटवर टोला और भोलीया टोला गांव की महिलाएं सांकेतिक रूप से उपस्थित रहीं. जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सीएचओ राजा शिवम् और एएनएम मीणा देवी ने तीसरी बार सभी अनशनकारी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायीं. महिलाओं ने शांतिपूर्ण विरोध के दौरान कहा कि वेटलैंड के पास हवाईअड्डा बनने से जैव विविधता का नुकसान, पक्षियों को खतरा, जल और शोर प्रदूषण, भूमि अधिग्रहण और वेटलैंड का विनाश जैसी समस्याएं होंगी. उन्होंने मांग की कि हवाईअड्डा निर्माण से पहले पर्यावरणीय मूल्यांकन और सार्वजनिक सुनवाई आवश्यक है ताकि स्थानीय समुदाय और पर्यावरण की रक्षा हो सके. सिमडतल्ला झील को बर्ड सेंचुरी घोषित करने की आवश्यकता बतायी गयी. महिलाओं ने कहा कि गौचर जमीन पर एयरपोर्ट और झील के पास फोरलेन सड़क झील पारिस्थितिकी और आर्द्रभूमि संरक्षण में बाधक बनेगी. इसलिए गांव को उजाड़कर सड़क और खेत बगीचा उजाड़कर हवाईअड्डा किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है. मौके पर रूपा भारती, उर्मिला देवी, ऊषा देवी, जिच्छा देवी, शविता देवी, सुमित्रा देवी, चंचला ओझा, पीहु, कुणाल, कलवतिया देवी, बबली देवी, उर्मिला देवी, ऊषा देवी, रीना देवी, सोनी देवी, सुनिता देवी, सुमित्रा देवी, भागवती देवी, शियावती देवी, ज्योति देवी, मंजू ओझा, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, शंजू देवी, सुनिता देवी, जानकी देवी, रिना देवी, सोनी देवी, श्यामा देवी, गीता देवी, रीना देवी, ललिता देवी, संगीता देवी, मोनित देवी, मुन्नी देवी, ललिता ओझा, पुतुल देवी, उर्मिला देवी, गिरिजा देवी, रूबी देवी, रजिया देवी, पुतुल देवी, महेश्वरी देवी, शुषमा देवी, गीता देवी, श्यामा देवी, आशा देवी, शंजू देवी, सुनिता ओझा, ललिता देवी, उर्मिला ओझा, रिंकू रविदास, गिरीजा देवी, अरिला देवी सहित अन्य माताएं उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola