उधवा में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

राधानगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र में विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म कर मारपीट करने का मामला सामने आया है पीड़िता ने राधानगर थाना प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की विवाहिता पीड़िता ने थाना में पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्र व्यवहार,जबरन छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का आरोप लगाई है.पीड़िता ने पुलिस को बताई है कि उनका पति करीब एक माह पूर्व मुंबई गया हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म का आरोप

आरोप है कि बीते 14 अगस्त की रात करीब दस बजे वह अपने बच्चों के साथ खाना खाकर सो गई थी. देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकलने पर कथित रूप से कुछ लोग उसके घर के बाहर मौजूद थे. आरोप लगाया है कि सद्दाम शेख, फिरोज शेख, वसीम शेख सहित पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े खींचकर फेंक दिया. विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया गया और चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया.

सोने के जेवर छीनने का भी आरोप

साथ ही महिला ने सोने की जेवर जबरन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है. महिला किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से जान बचाकर भागी.यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा घटना की वीडियो धमकी देने की बात भी कही है.इधर राधानगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 299/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सभी आरोपों की जांच जारी

समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है तथा उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है एवं पुलिस मामले से जुड़े सभी आरोपों की जांच कर रही है और घटना से संबंधित साक्ष्यों एवं अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है.


विज्ञापन
दीप सिंह

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola