सावधान! महिला बोगी में सफर करना पड़ेगा भारी, RPF ने वसूला 7 हजार का जुर्माना
AI जेनरेटेड तस्वीर.
महिला बोगी में पुरुष यात्रियों और पार्सल बोगी में सफर करना पड़ा महंगा. आरपीएफ ने तीनपहाड़ स्टेशन पर 7000 रुपये का जुर्माना वसूला.
तीनपहाड़. मालदा रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नियमों के पालन को लेकर आरपीएफ की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को बरहरवा आरपीएफ की टीम ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया. इस दौरान महिला बोगी में यात्रा कर रहे दो पुरुष यात्रियों समेत रेलवे के नियमों का उल्लंघन करने वाले कई यात्रियों पर कार्रवाई की गयी. आरपीएफ ने कुल 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला.
आपके शहर में
महिला बोगी में सफर करना पड़ा महंगा
आरपीएफ के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाये गये अभियान के दौरान एसआइ एके दुबे के नेतृत्व में टीम ने रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में यात्रा कर रहे दो पुरुष यात्रियों को पकड़ा.
आरपीएफ ने दोनों यात्रियों से 2500-2500 रुपये जुर्माना वसूला. इस तरह महिला बोगी में यात्रा करने के मामले में कुल 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया.
पार्सल बोगी में यात्रा करने पर भी कार्रवाई
इसी ट्रेन के पार्सल बोगी में यात्रा कर रहे एक यात्री को भी आरपीएफ ने पकड़ा. रेलवे नियमों का उल्लंघन करने पर उससे 1 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
अभियान के दौरान आरपीएफ ने रेल पटरी पार कर रहे दो यात्रियों को भी पकड़ा. दोनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
इस तरह गुरुवार को चलाये गये अभियान में आरपीएफ की ओर से कुल 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
पैदल पुल का इस्तेमाल करने की अपील
आरपीएफ ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि रेलवे पटरी पार करना जानलेवा हो सकता है. यात्रियों को हमेशा निर्धारित पैदल पुल का इस्तेमाल करना चाहिये. इसके अलावा महिला बोगी में पुरुष यात्रियों को यात्रा नहीं करने की हिदायत दी गयी. आरपीएफ ने चेतावनी दी कि रेलवे नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
अभियान में आरपीएफ तीनपहाड़ पोस्ट के एसी दास और अमरेश कुमार समेत अन्य जवान मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीप सिंह
दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए