ePaper

थम गया प्रचार का शोर, मतदान कल

Updated at : 31 May 2024 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
थम गया प्रचार का शोर, मतदान कल

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क में जुटे

विज्ञापन

साहिबगंज. अंतिम चरण में होने वाले राजमहल लोकसभा के चुनाव का प्रचार गुरुवार शाम 5:00 बजे बंद हो गया. मतदान शनिवार को सुबह 7:00 से शाम 5:00 तक होगा. मतगणना मंगलवार 4 जून को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ की जायेगी. राजमहल लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में इस बार कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले. अंतिम चरण में लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी. दोनों का खेल बिगाड़ने को लेकर बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय ताल ठोक दी. एनडीए गठबंधन की ओर से जहां भाजपा के अलावा आजसू के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिले के चुनाव-प्रचार में दिखा तो वहीं गठबंधन की ओर से केवल झामुमो ही मैदान में दिखाई दिया. दोनों गठबंधन के कई नेताओं ने किया चुनावी दौरा चुनाव में अपनी-अपने जीत सुनिश्चित करने को लेकर इंडिया गठबंधन की ओर से जहां कल्पना सोरेन ने खुद कमान संभाल रखी थी तो गठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा के समर्थन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी के साथ-साथ राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, कांग्रेस के झारखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिले में चुनावी दौरा किया. दूसरी ओर एनडीए से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम राजमहल विधानसभा क्षेत्र के श्रीधर में हुआ. इसके अलावा एनडीए से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सोय के अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रचार किया. स्थानीय स्तर पर भी इंडिया गठबंधन की ओर से पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, झाममो नेता एमटी राजा, नजरूल इस्लाम ने प्रचार किया. एनडीए से राजमहल विधायक अनंत ओझा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ,ओबीसी मोर्चा की केंद्रीय मंत्री कृष्णा महतो, कमल भगत, पाचू सिंह, रामानंद साह ने भाजपा के पक्ष में मोर्चा संभाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola