डीएसपी से साइबर ठगी की कोशिश, परिचित बताकर व्हाॅट्सएप पर मांगा 48 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन
डीएसपी से साइबर ठगी की कोशिश, परिचित बताकर व्हाॅट्सएप पर मांगा 48 हजार रुपये

सतर्कता से टली 48 हजार की ठगी

विज्ञापन

साहिबगंज

साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गये हैं कि अब वे पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला साहिबगंज मुख्यालय के डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा से जुड़ा है, जहां साइबर ठग ने व्हाॅट्सएप के जरिए ठगी का प्रयास किया. अपराधी ने खुद को डीएसपी का परिचित बताते हुए मैसेज भेजा और 48 हजार रुपये की तत्काल जरूरत बतायी, उसने कहा कि उसका यूपीआई काम नहीं कर रहा है. वह दो घंटे में पैसे लौटा देगा. “बहुत अर्जेंट है” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर भरोसा जीतने की कोशिश की गयी. डीएसपी ने सतर्कता दिखाते हुए मैसेज को संदेहास्पद मान लिया और किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से इनकार कर दिया. उन्होंने बताया कि चैट की भाषा और तरीका देखकर ही उन्हें ठगी का अंदेशा हो गया. घटना के बाद डीएसपी ने आमलोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन किसी को भी ऑनलाइन पैसे न भेजें. संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत जांच करें. जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचित करें. पुलिस ने भी लोगों से साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की अपील की है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola