तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पशुपालन करते थे.

विज्ञापन

राजमहल

तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मानिकपुर के दीघी तलाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार मानिकपुर के रामप्रीत राय (52) बीते शुक्रवार को भैंस चराने गये थे. रात तक घर नहीं लोटने पर और भैंस के तालाब में ही रहने से परिवार के लोगों को उनके तालाब में डूबने की आशंका हुई. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. वहीं शनिवार की दोपहर को उनके बेटे ने शव को तालाब के किनारे पानी में तैरता देखा. इसके बाद परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकालकर घर लेकर आए. वहीं इसकी सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना के एएसआई ललन राजवार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मृतक अपने पीछे चार बेटा छोड़ गये हैं. वह पशुपालन करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola