आदिवासी युवती की हत्या कर शव को स्कूल के जर्जर भवन में फेंका
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 23 Oct 2025 7:28 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
बरहेट में जर्जर स्कूल भवन से युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
मृतका के चेहरे और शरीर पर मिले जख्म के निशान परिजनों ने कहा, दिमागी हालत ठीक नहीं मृतका के परिजनों ने गलत होने की भी आशंका जाहिर की प्रतिनिधि, बरहेट बरहेट थाना क्षेत्र के बांसजोरी गांव में बुधवार की रात एक 20 वर्षीय आदिवासी युवती की हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने युवती की हत्या के बाद शव को पुराने जर्जर स्कूल भवन में फेंक दिया था. सूचना मिलने पर बुधवार की देर रात पुलिस ने शव को स्कूल के बरामदे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के परिजनों ने अपनी पुत्री की दिमागी हालत सही नहीं रहने का उल्लेख करते हुए उसके साथ गलत होने की आशंका जाहिर की है. हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. पुलिस को दिये शिकायत में बताया गया है कि मृतका अपने मामा के घर जाने की बात कहकर 19 अक्तूबर को निकली, देर शाम जब वह नहीं लौटी तो अगले दिन उसके परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन वह वहां नहीं थी. आसपास के इलाके में भी परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. 22 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे उसका शव पुलिस ने बरामद किया और थाने लाया. जब उसके परिजनों को सूचित किया गया, तो थाने पहुंचकर उन्होंने पहचान की पुष्टि की. मृतका के चेहरे और शरीर में जख्म के निशान थे. घटनास्थल पर उसका कपड़ा बिखरा हुआ था. अब पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गयी है. युवती की उम्र आधार कार्ड में 17 वर्ष 1 माह है, जबकि मृतका के पिता द्वारा जो बरहेट थाने में लिखित शिकायत की गयी है, उसमें युवती की उम्र 20 वर्ष दर्शायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










