टोटो चालक की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 07 Oct 2025 5:58 PM

विज्ञापन

बहरामपुर थाना पुलिस ने टोटो चालक अलैहिम की हत्या का खुलासा कर लिया है। घटना 27 सितंबर की थी, जब अलैहिम का शव कुदबा पोखर के पास मिला था। मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांच कर सूजन हाजरा, मोनिरुज्जमां और उकील चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि सूजन हाजरा ने बैटरी चोरी के दौरान उत्पन्न विवाद में अलैहिम की हत्या की, जिसके बाद उकील ने बैटरी अपने वैन से मोनिरुज्जमां को बेच दी। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. बहरामपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को टोटो चालक हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थाना के आईसी उदयशंकर घोष ने बताया कि घटना 27 सितंबर की है. पुलिस ने अगली सुबह दौलताबाद के बेनिदासपुर निवासी मृतक टोटो चालक अलैहिम (30) का शव तथा टोटो थाना क्षेत्र के कुदबा पोखर के पास बरामद किया गया था. मामले में मृतक के पिता मोजम्मेल शेख की लिखित शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की आशंका को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अलैहिम की हत्या की पुष्टि हुई. उसके बाद पुलिस उस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी. इस दौरान सूजन हाजरा, मोनिरुज्जमां तथा उकील चौधरी को हिरासत में लिया गया. पुलिसिया पूछताछ में यह सामने आया कि इस घटना के मुख्य आरोपी सूजन हाजरा ने बैटरी चोरी के दौरान हाथापाई के क्रम में अलैहिम की हत्या कर दी थी. उसके बाद उकील चौधरी ने अपने वैन से बैटरी ले जाकर मोनिरुज्जमां को बैटरी बेच दी. पुलिस ने उद्भेदन के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola