उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने उमड़े हजारों श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने उमड़े हजारों श्रद्धालु

गंगा दशहरा पर राजमहल के सूर्यदेव गंगा घाट पर भारी श्रद्धालु जुटे। लोग सुबह से ही उत्तर वाहिनी गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना और दान पुण्य में संलग्न रहे। घाट हर-हर गंगे और बोल बम के जयकारों से गुंजित रहा। बरहेट, दुमका, पाकुड़, बरहरवा, बोरियो और तिनपहाड़ से महिलाएं, बुजुर्ग और युवा पहुंचे। धार्मिक विश्वास के अनुसार इस दिन स्नान व पूजा से पापों का नाश होता है और पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल

गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को राजमहल के सूर्यदेव गंगा घाट पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ पड़ी. हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया. घाट क्षेत्र हर-हर गंगे और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा. बरहेट, दुमका, पाकुड़, बरहरवा, बोरियो और तिनपहाड़ समेत कई क्षेत्रों से लोग पहुंचे. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा पर स्नान और पूजा से पापों का नाश तथा पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है.

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola