मोगलपाड़ा में बंद घर में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 07 Oct 2025 4:47 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
बरहरवा थाना क्षेत्र के मोगलपाड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर एक नए घर में रखे तीन जोड़ी चांदी के पायल, पांच आना के कान के झुमके, बर्तन और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। गृहस्वामिनी डोली कुमारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि वे नए बने घर में रात में नहीं रहतीं और सुबह पूजा के लिए जाती हैं। चोरी की घटना सोमवार रात हुई, जिसे उन्होंने मंगलवार सुबह देखा। छत की ओर आने वाले दरवाजे को तोड़कर चोर घर में घुसे। बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रतिनिधि, बरहरवा. थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलपाड़ा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर नगदी एवं जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर गृहस्वामिनी डोली कुमारी (पति चेतन रजक) ने बरहरवा थाने में लिखित शिकायत की है. शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पैतृक निवास स्थान से कुछ दूरी पर एक नया घर बनवाया है. नए घर में सुबह पूजा करने के लिए जाते हैं, लेकिन रात में कोई नहीं सोता है. बीते सोमवार की रात्रि वहां कोई मौजूद नहीं था. मंगलवार की सुबह जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर रखे बक्से का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था. इसके बाद उन्होंने खोजबीन की, जिसमें तीन जोड़ी चांदी के पायल, पांच आना के कान के झुमके, बर्तन एवं नगद 15 हजार रुपये गायब पाए गए. बाद में देखा कि छत की ओर आने वाले रास्ते का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके थे. इस मामले को लेकर बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










