ePaper

साहिबगंज में 25 करोड़ का हुआ कारोबार

Updated at : 18 Oct 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज में 25 करोड़ का हुआ कारोबार

ग्राहकों से गुलजार दिखा शहर व ग्रामीणों क्षेत्रों का बाजार, दिन भर हुई खरीदारी

विज्ञापन

साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को धनतेरस को लेकर आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों को सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटी रही. सुबह 10 बजे से ही शहर के चौक बाजार, गांधी चौका, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, जिरवाबाड़ी में सामानों की खरीदारी करने को लेकर महिलाओं व पुरुषों की भीड़ दिखी. दोपहर एक बजे से देर रात तक चौक बाजार में खरीदारों की भीड़ सड़क पर रही. पुलिस प्रशासन ने गांधी चौक, चौक बाजार के भूसी चौक पर पुलिस बल तैनात कर बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी. ताकि लोगों की किसी प्रकार की परेशानी न हो सके. मिली जानकारी के अनुसार बाइक, बुलेट, कार, स्वर्ण दुकान समेत टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित कई सामान जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में 25 करोड़ की खरीदारी हुई. देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रही. धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा, लोगों ने की जमकर खरीदारी साहिचगंज. जिला मुख्यालय में सबसे ज्यादा ज्वेलर्स की दुकान में भीड़ रही. दुकानदार संजय स्वर्णकार, रवि दीवान, रवि शर्मा ने बताया कि सोना के जेवर, चांदी के सिक्के व बर्तन के अलावा कई समान की बिक्री हुई है. वहीं ग्राहक शंकर, अनुज, अनिल भगत ने बताया कि जीएसटी कम होने के कारण बाजारों पर इसका असर देखा गया. बैंक खुलने के बावजूद एटीएम में भी लोगों की लाइन लगी रही. देर शाम तक बिक्री हुई. चौक बाजार व गांधी चौक पर बांस सड़क पर लगा दिया गया था. ताकि छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही कम हो. वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर दोनों चौक पर नगर थाना पुलिस के द्वारा महिला व पुरुष के जवान को लाया गया था. कई स्थानों पर हाइवे पेट्रोलिंग की भी लगाया गया था. टीवी, फ्रीज व मोबाइल भी खूब बिके साहिबगंज. शहर के चौक बाजार व कॉलेज रोड में टीवी व फ्रीज की ब्रिकी जम कर हुई. पवन अग्रवाल ने बताया कि इस बार टीवी व फ्रीज एलइडी की बिक्री हो रहीं है. अनुमान के अनुसार इस बार 50 लाख से अधिक की राशि की खरीदारी की गयी. मोबाइल की भी बिक्री हुई. बुलेट व मोटरसाइकिल की जमकर हुई खरीदारी साहिबगंज. धनतेरस के मौके पर शनिवार की सुबह से मोटरसाइकिल खरीदारी की भीड़ जमी रही है. शहर के सभी मोटरसाइकिल शो रूम में एक सप्ताह से धनतेरस के लिए मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो गयी थी. लेने के लिए सुबह से लोग मोटरसाइकिल शो में जमे दिखे. शहर में हीरो ने 205 बाइक स्टॉक के साथ मार्केटिंग में शहर में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया. युवाओं में पहली पसंद रॉयल इनफील्ड बुलेट रहे. यमाहा, होंडा, बजाज कंपनी, टीवीएस व सुजुकी ने भी धनतेरस पर वाहन बेचने में पीछे नहीं रहा. कहा जाता है शहर में कुल 450 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई है. मिर्जाचौकी में भी धनतेरस पर हुई खरीदारी मिर्जाचौकी/बोरियो. मंडरी प्रखंड के मिर्जाचौकी बाजार में लगभग 20 लाख रुपये की समान की खरीदारी हुई. सोना चांदी व टीवी की जमकर बिक्री हुई. बोरियो प्रखड के बाजार में लगभग 10 लाख रुपये की खरीदारी हुई. यहां पर सोना चांदी की खरीदारी हुई, जबकि कई समान साहिबगंज में जाकर लोगों ने खरीदारी की. लक्ष्मी गणेश की मूर्ति व सजावट के सामानों की बिक्री जोरों पर साहिबगंज. दीपावली को लेकर देर रात कर शहर के चौक बाजार, गांधी चौक, बाटा चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड, चैती दुर्गा, पूर्वी रेलवे फाटक, जिरवाबाड़ी में लगे दुकानों से लोगों ने गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा, मिट्टी का दीपक, चुकिया, घरौंदा, पटाखा व घरों को सजाने का सामानों की खरीदारी की. गेंदा फूल व केला थंब की मांग बढ़ीः पर्व को देखते हुए सन पटेरा, गेंदा फूल व केला थंब की बिक्री जोरों पर रही. गेंदा फूल 300 से 500 रुपये कुडी तथा केला थंब 50 रुपये से 200 रुपये पर पीस के दर से बिक्री हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola