दीपावली व छठ पर शहर की साफ-सफाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
दीपावली व छठ पर शहर की साफ-सफाई की मांग

त्यौहार के मद्देनजर व्यवस्थाओं के लिए कदम उठाने को लेकर चेंबर ने नप प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

साहिबगंज.

ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने बुधवार को नगर परिषद प्रशासक अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में आगामी दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए साहिबगंज शहर की सफाई, रोशनी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की गयी. व्यवसायियों ने कहा कि वर्तमान में शहर की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है, इसलिए सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए. दीपावली के अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए. नगर परिषद एवं अन्य स्थानों पर बंद पड़े शौचालयों को चालू किया जाए ताकि बाहर से आने वाले व्यापारी और महिलाएं परेशान न हों. शौचालयों की देखरेख के लिए सफाई कर्मी रखकर नागरिकों से नाममात्र शुल्क लेकर मेंटेनेंस किया जा सकता है. ज्ञापन में सोलर और एलईडी लाइटों की मरम्मत कर शहर में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने की मांग की गयी. अंत में चैंबर ने साहिबगंज टाउन हॉल की मरम्मत—दरवाजे, टॉयलेट, वॉश बेसिन और इलेक्ट्रिक बोर्ड आदि की दुरुस्ती—की मांग की ताकि विवाह और सभाओं के आयोजन में सुविधा हो सके. मौके पर प्रतिनिधि मंडल में सचिव अंकित केजरीवाल, मोहित बेगराज, आफताब आलम, विवेक कुमार, जाहिद खान सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola