शिक्षक हत्याकांड की तकनीकी जांच शुरू, लिये गये फिंगर प्रिंट

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 08 Feb 2026 6:22 PM

विज्ञापन

सूचना पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन व तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तीनपहाड़ तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के जोंका गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक निर्भय कुमार राय उर्फ बाबूल राय (62) की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी. पुलिस की जांच जारी है. घटना के खुलासे के लिए मृतक के पुत्र चंद्रशेखर कुमार के अनुरोध पर रविवार को दुमका से खोजी कुत्ता लिमसी मंगाया गया. उसने शिक्षक के घर से निकलकर पास की सड़क किनारे रखे बालू के ढेर तक गया. वहां कुछ देर इधर-उधर सूंघने के बाद वापस घर आकर बैठ गया. इस प्रयास से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका. कांस्टेबल उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ नहीं लगी है. साहिबगंज से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल के आसपास कई संदिग्ध स्थानों से फिंगरप्रिंट नमूने लिए हैं. परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. सूचना पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन व तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या के मामले में मृतक के पुत्र चंद्रशेखर कुमार के बयान पर तीनपहाड़ थाने में कांड संख्या 5/26 दर्ज किया गया है. मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा अब तक दो लोगों से पूछताछ की गयी है. हालांकि जांच को लेकर पुलिस फिलहाल जानकारी देने से बच रही है.

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola