हड़ताली नप कर्मचारियों ने किया नगर का भ्रमण

साहिबगंज नगर परिषद के कर्मचारी साहिबगंज नगर का भ्रमण कर आम जनता को बताया कि हमलोग पिछले कई वर्षों से अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं.
साहिबगंज. झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी के अलावे कार्यालय के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. मंगलवार को साहिबगंज नगर परिषद के कर्मचारी साहिबगंज नगर का भ्रमण कर आम जनता को बताया कि हमलोग पिछले कई वर्षों से अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं. लेकिन सरकार मांगों को पूरी नहीं कर रही है. मांगों को सरकार पूरी कर देती है, तो हमलोग हड़ताल वापस ले लेंगे. मौके पर फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अनूप लाल हरि, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव हरि, आयुष कुमार, दिलीप शर्मा, बिक्की कुमार, संतोष कुमार, तांती, राकेश पासवान, सुभाष सिंह, सोनू कुमार मंडल, भोला पासवान, प्रभु हरि, कमल यादव, मो अकबर, सोनू हरी, मुन्ना सिन्हा सहित सैकड़ों कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




