डीबीएल घाट अधिक किराया वसूलने व ओवरलोडिंग को लेकर दो नाव जब्त
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई गंगा थाना पुलिस ने की छापेमारी, चालकों को दी सख्त हिदायत
विज्ञापन
साहिबगंज गंगा थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गंगा तट स्थित डीबीएल घाट पर छापेमारी कर दो नावों को जब्त कर लिया है. बताया कि यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा था और क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा था. मामले को गंभीरता से लेते हुए गंगा थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान दोनों नावों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. साथ ही नाव चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










