पत्नी की हत्या का आराेपी जेल में, मदद की उम्मीद में छह बेसहारा बच्चे पहुंचे प्रखंड

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पत्नी की हत्या का आराेपी जेल में, मदद की उम्मीद में छह बेसहारा बच्चे पहुंचे प्रखंड

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उधवा. उधवा प्रखंड क्षेत्र के आतापुर पंचायत के रामपुर गांव के छह अनाथ बच्चे सोमवार को मदद की गुहार लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. ये बच्चे बिना मां-बाप के बेसहारा हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, 30 मार्च को सादेक मुर्मू ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. घटना के बाद पुलिस ने सादेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया . मां की मौत और पिता के जेल में होने से बच्चे दर-दर भटकने को मजबूर हैं. वे कभी पड़ोसियों तो कभी रिश्तेदारों के घर रह रहे हैं, लेकिन अब कोई उन्हें अधिक दिन तक सहारा देने की स्थिति में नहीं है. किसी ने उन्हें बताया कि बीडीओ उनकी मदद कर सकते हैं, इसलिए बच्चे प्रखंड कार्यालय पहुंचे. कार्यालय खुलते ही बच्चे बरामदे में बैठ गए और रोते हुए अपनी स्थिति बताई. बीडीओ जयंत कुमार तिवारी भी बच्चों की हालत देखकर भावुक हो गये और तुरंत उन्हें भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. क्या कहते हैं बीडीओ बच्चों को फिलहाल खान पान की सामग्रियां दी गयीं हैं. बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर राशन कार्ड से जोड़ा जायेगा. उसके अलावा आवश्यक सरकारी लाभ भी दिया जायेगा. जयंत कुमार तिवारी, बीडीओ , उधवा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola