अगला चक्का ब्लास्ट होकर पलटी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, सात गंभीर

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 19 Jan 2026 6:37 PM

विज्ञापन

बोरियो में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटने से चालक की मौत हो गयी, वहीं सात सवार गंभीर रूप से घायल हैं

विज्ञापन

दाह संस्कार में शामिल होने गोड्डा से राजमहल जा रहे थे सभी बोरियो-बोआरीजोर मुख्य मार्ग में शामपुर गांव के पास हादसा प्रतिनिधि, बोरियो (साहिबगंज) बोरियो-बोआरीजोर मुख्य मार्ग में शामपुर गांव के पास सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में बोरियो की ओर आ रही थी. इसी दौरान वाहन का अगला पहिया अचानक फट गया, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गयी. दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार गोड्डा जिला के बड़ा सिमड़ा निवासी किशन मिर्धा (18), राधे मिर्धा (50), संदीप मिर्धा (32), प्रदीप मिर्धा (35), शिवम कुमार साह (30), बमबम मिर्धा (30), महेश उरांव (55) तथा लीलातरी निवासी शक्ति महतो (35) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, डॉ रोहित कुमार गोंड़ व बिनोद कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल शक्ति महतो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित कुमार, एएसआइ सुधीर तिवारी व देवनारायण साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि सभी लोग बड़ा सिमड़ा गांव से स्कॉर्पियो में सवार होकर राजमहल गंगा घाट अपने संबंधी के दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फोटो नं 19 एसबीजी 19,20 है. कैप्सन – सोमवार को स्कॉर्पियो दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार करते चिकित्सक व अन्य. दुर्घनाग्रस्त स्कॉर्पियो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola