फुटबॉल में साहिबगंज से मारीकुट्टी स्पोर्टिंग क्लब बना विजेता

साहिबगंज (फाइल फोटो)
400 मीटर दौड़ (पुरुष) बोरियो से संजय हेंब्रम-प्रथम
साहिबगंज. मेरा युवा भारत साहिबगंज के तत्वावधान में प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बोरियो और साहिबगंज प्रखंड में हुई. बौतर मुख्य अतिथि दामिन भिट्ठा पंचायत के पंसस सुरेश पहाड़िया, जेएसएलपीएस सदस्य अमित मालतो, ग्राम प्रधान फ्रांसिस टुडू और जॉर्ज मुर्मू प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, लंबी कूद सहित पुरुषों का 400 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल खेल शुरू कराया. इसमें साहिबगंज प्रखंड के तरफ से मारीकुट्टी, सिमरिया, अमजोरा और सुंदरा गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया. बोरियो प्रखंड से तेतरिया, असंबोना, चंपा पहाड़ और कॉलेज हॉस्टल के टीम ने भाग लिया. फुटबॉल में साहिबगंज से मारीकुट्टी स्पोर्टिंग क्लब जीता. जूनियर स्पोर्टिंग क्लब उपविजेता रहा. वहीं, बोरियो से कॉलेज हॉस्टल की टीम ने जीत हासिल की. रिमझिम स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा टोला उपविजेता रहा. 400 मीटर दौड़ (पुरुष) बोरियो से संजय हेंब्रम-प्रथम, शाम मुर्मू-द्वितीय और बेंजामिन मुर्मू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में माई भारत के स्वयंसेवक चंदन कुमार और कौशर अंसारी, पत्रास, बाबूलाल, जोस्टिन, सुशील, बेटका, सुजीत, सुलेमान, मनोज, राम, राकेश, सुनील, मंगल,तन्नू, चुनुक, मनोज आदि सहयोग दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




