मुख्यालय डीएसपी ने की लंबित मामलों की समीक्षा

साहिबगंज (फाइल फोटो)
सड़क हादसों के मामले का तेजी से करें निबटारा
राजमहल
मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने गुरुवार को राजमहल थाना अंतर्गत विभिन्न सड़क दुर्घटना से संबंधित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने दुर्घटना संबंधी दर्ज कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं से बारी-बारी से जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों को चिकित्सीय सुविधा पहुंचाने व मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि भुगतान कराने की प्रक्रिया में पुलिस की अहम भूमिका होती है. ऐसे मामलों में पुलिस को त्वरित अनुसंधान करना चाहिए. ताकि दुर्घटना में मौत के बाद मृतक के परिजनों को समय से मुआवजा राशि का भुगतान मिल सके. उन्होंने कहा कि जब भी दोपहिया वाहन चलायें तो हेलमेट का उपयोग को लेकर जागरूक करें. चारपहिया वाहन चलाते समय बेल्ट का उपयोग का जरूरी है. बड़ी दुर्घटना टल सकती है. साथ ही नाबालिगों को मोटरसाइकिल नहीं चलाने की बात कही. मौके पर एसआइ शंभू सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




